फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जहां सचिन और गावस्कर ने लगाए थे चौके छक्के, उस स्टेडियम का हाल देखकर रह जाएंगे हैरान

आगरा जिले के जिस स्टेडियम में क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विनोद कांबली ने चौके छक्के लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। आज वह स्टेडियम अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। पिछले 20 साल से स्टेडियम की मरंमत का कार्य नहीं हुआ है। हम बात कर रहे हैं जिले एकलव्य स्टेडियम की। यहां 90 के दशक में अखिल भारतीय शहीद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में देश के दिग्गज क्रिकेटर खेल चुके हैं। इन्हें खेलता देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की भीड़ एकत्रित हो जाती थी, लेकिन आज यदि स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय क्रिकेट मैच करा दिया जाए तो यहां दर्शकों को बैठने के लिए स्थान भी मुहैया नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें