आगरा के बिचपुरी में विकास खंड अछनेरा के गांव महुअर में स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। बताया गया है खेलते समय विद्यालय की लोहे का गेट बच्चों पर गिर गया। बच्चे इसके नीचे दब गए। पांच बच्चे इस हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।