फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घायलों को जीआर हॉस्पिटल में डेढ़ लाख तक मिलेगा निशुल्क इलाज

आगरा। पीएम राहत योजना में जीआर हॉस्पिटल भी शामिल हो गया है। अब सड़क हादसे के घायलों को अस्पताल में 1.5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। सीएमओ डाॅ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हिट एंड रन या फिर सड़क हादसा होने पर अस्पताल में कैशलेस इलाज होगा। घायल के शुरुआती सात दिनों तक का इलाज भी कवर किया जाएगा। उपचार का खर्च मोटर व्हीकल एक्सीडेंट फंड के तहत अस्पतालों को दिया जाएगा। मदद करने वाले को 25 हजार रुपये की नकद धनराशि और प्रशस्तिपत्र भी मिलेगा। घायल के गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचने से उसके ठीक होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके लिए अस्पताल को सरकारी एंबुलेंस सेवा से भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें