फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेलिंग काटकर बनाए अवैध कट, फ्लाईओवर पर झाड़ियां

आगरा। नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर लगी रेलिंग को काटकर अवैध कट बना लिए गए हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। फ्लाईओवर पर पीपल के पेड़ समेत झाड़ियां उग आई हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी इससे बेखबर बने हुए हैं। नेशनल हाईवे के सिकंदरा से शाहदरा के बीच में 15-20 जगह रेलिंग कटी है। फ्लाईओवर में दरार आने का भी खतरा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मथुरा के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि सर्वे किया है। अवैध कट बंद कराया जाएगा। वहीं एनएचएआई आगरा के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि फ्लाईओवर पर उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें