आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से एआई विथ एक्सेल सेमिनार का आयोजन संजय प्लेस स्थित कार्यालय पर किया गया। इस दौरान एक्सपर्ट्स ने सदस्य और एस्प्रेंटस को एआई से जुड़ी जानकारी दी गई। बताया गया कि चैट जीपीटी को निर्देश देने से अब आधे से ज्यादा परेशानी हल हो गई है। जैसे कि रिसर्च, एक्शन आदि। बस आपको डिटेल पर ध्यान देना होगा कि एक्सेस इनफॉर्मेशन सही है या नहीं।