फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलभराव की समस्या के समाधान के आश्वासन पर धरना एवं भूख हड़ताल समाप्त

आगरा के अकोला के ग्राम पंचायत बसैया रायमल के मजरा चिरमोली में दशकों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की मांग को लेकर विगत तीन अगस्त से विकास खण्ड परिसर अकोला में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं शनिवार से भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह सहित 18 लोगों द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी शुरू कर दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में ऋषि कुमार सिंह, एडीओ (आरडी) एवं महेंद्र कुमार, एडीओ (पंचायत), सचिव दीपक चाहर, चेतन सिंह चाहर ने धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल कर रहे नेतागण तथा चिरमोली के निवासियों से वार्ता की। चिरमोली में जलभराव की समस्या के समाधान एवं जल निकासी के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने भूख हड़ताल कर रहे लोगों को जूस पिलाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें