आगरा के विजय नगर में रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। बिहाराधीश भन्ते धम्म बोधी थैरो ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। कोई प्राणी किसी के साथ हिंसा न करे और न कराए, चोरी न करे, हर नारी को सम्मान के साथ देखे |