आगरा में शुक्रवार को जयपुर हाईवे पर मोड बाइपास चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को बुरी तरह रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों सहित दंपत्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।