आगरा। सोमवार रात हुई तेज बारिश का असर मंगलवार को शहर की खेल गतिविधियों पर साफ दिखाई दिया। कई खेल मैदानों में पानी भरने के कारण प्रस्तावित क्रिकेट मैच स्थगित करने पड़े। वहीं बड़ी संख्या में खिलाड़ी नियमित अभ्यास से भी वंचित रह गए। बारिश के चलते मैदानों की पिच और आउटफील्ड पूरी तरह गीली हो गई।