आगरा। केंद्रीय सभा की ओर से तीन दिवसीय आर्य समाज महासम्मेलन के अवसर पर जनक पर कमला नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में स्कूलों एवं गुरुकुल के विद्यालयों ने हाथों में बैनर एवं तख़्तियां और धार्मिक ध्वज लेकर शहर वासियों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। यात्रा जनक पार्क से प्रांरभ होकर कमला नगर विभिन्न ब्लाक से होते हुए मेन मार्केट से पुनः कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई।