भगवान पार्श्वनाथ एवं चंद्र प्रभु का सोमवार को बाह में जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा के बाद रथयात्रा का आयोजन किया गया। गाजे बाजे के साथ श्रीजी की रथयात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर श्रीजी की आरती उतारी गई। रथयात्रा में भगवान पार्श्वनाथ एवं चंद्र प्रभु के अहिंसा, सत्य, संयम, करुणा एवं त्याग के संदेश गूंजे। रथयात्रा के समापन पर पूजन और आरती हुई। शांतिधारा का सौभाग्य अमित जैन, कुबेर बनने का सौभाग्य राजेश जैन, आरती एवं उदघाटन का सौभाग्य पंकज जैन को प्राप्त हुआ। इस दौरान दयाशंकर बोहरे, मनीष जैन, सपन जैन, विनय जैन, नवीन जैन, मुकेश जैन, सोनू जैन, सोनू पचौरी, साधना, रचना, सोनी, स्नेहलता, माया देवी, ममता, रजनी जैन, अंजू जैन, सोनाली जैन आदि रहे।