फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्री हनुमंत लाल की निकाली शोभायात्रा, आस्था के सागर में डूबा आगरा

आगरा में श्री हनुमान जन्मोत्सव का उल्लास चरम पर दिखाई दिया। मां अंजनी धाम महोत्सव समिति की ओर से बृहस्पतिवार को प्राचीन श्री हनुमंत लाल शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की स्वर लहरियों और जय श्रीराम व बाबा महाकाल के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, बीना लवानिया, श्याम भदौरिया, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, राम टंडन और शैलू पंडित ने झंडी दिखाकर किया। संस्थापक कमल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पहली बार 651 किलोग्राम फलों का डोला निकाला गया। महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। अघोरी महाकाल के कलाकारों और हरियाणा की प्रख्यात महाकाली की विशेष प्रस्तुतियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस्कॉन रॉक बैंड की लाइव संकीर्तन में हरे कृष्णा-हरे रामा की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा में भगवान गणेश, श्रीराम दरबार, मां काली, कैला देवी और खाटूश्याम सहित कुल 40 भव्य झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा फुलट्टी चौक स्थित प्राचीन मां भगवती मंदिर से शुरू होकर सिंधी बाजार, फुव्वारा चौराहा, रावतपाड़ा, दरेसी, बेलनगंज और घटिया चौराहे से होते हुए अंजनी धाम पहुंची, जहां महाआरती के साथ समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें