सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्ध आश्रम में आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा है। इसके लिए कैलाश मोड़ से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाएं सिर पर कलश धारण कर आश्रम के लिए निकली। दोपहर 12:00 बजे लायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर जितेंद्र चौहान और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान कथा का शुभारंभ करेंगी।