फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में चल रहा था नकली दवा का खेल, भाग निकला आरोपी

आगरा। औषधि विभाग ने मंटोला में जुबैर के घर में सोमवार को नकली दवा का खेल पकड़ा था। नामी कंपनी के 8000 स्टीकर बरामद हुए। टीम को आशंका है कि आरोपी नकली दवाओं पर इन स्टीकरों को लगाकर बेचता था। आरोपी को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। इस मामले के बाद अधिकारियों को घनी आबादी में अन्य घरों में भी नकली दवा का खेल संचालित होने की आशंका है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय की सूचना पर 9 जिलों की टीम ने फव्वारा में सैंपल और मंटोला में नकली दवा की सामग्री जब्त की थी। जुबैर भाग गया था, मौके पर उसके चाचा नासिर खान मिले थे। उनका कहना है कि दवा का काम जुबैर करता है। यह स्टीकर कहां से लाया, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। टीम को घनी आबादी में दो-तीन अन्य लोग भी संदेह में हैं। अब तक की जांच रिपोर्ट बनाकर संबंधित कंपनी को रिपोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें