फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिव्यांग चिकित्सा सेवा शिविर दो को, मिलेंगे कृत्रिम अंग

Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 03:34 PM IST

आगरा। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कटे हाथ-पैर, पोलियोग्रस्त और मानसिक दिव्यांगों के लिए चिकित्सा सेवा शिविर 2 अगस्त को श्रीराम शशि चेरिटेबल कृत्रिम अंग निर्माणशाला, नुनिहाई रामबाग में लगेगा। शिविर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक लगेगा। शिविर प्रभारी डॉ. आनंद राय ने बताया कि शिविर में दिव्यांगों का परीक्षण विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता करेंगे। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कृत्रिम अंगों के लिए उपयुक्त पाए गए दिव्यांगों का माप लेकर लागत मूल्य से भी कम कीमत कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। अशोक मेडिकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लगाए जा रहे शिविर में भारतीय और हाईटेक कृत्रिम हाथ-पैर, ऑटोमैटिक कैलिपर और अन्य कृत्रिम अंग की व्यवस्था है। दिव्यांग पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड और एक तीमारदार साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए दिव्यांग 919760674487/9410666978/7351050345 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें