फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रमेश चंद और सरोज देवी की आंखों से देखेंगे चार नेत्रहीन

Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 02:57 PM IST

आगरा। शरीर छोड़ने के बाद भी नेहरू नगर निवासी रमेश चंद भाटिया (72) और जयपुर हाउस निवासी सरोज देवी गोयल (66) की आंखें दुनिया देखेंगी। उनकी आंखों से चार नेत्रहीनों की जिंदगी में रोशनी आएगी। निधन के बाद दोनों लोगों के परिजन ने क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान कराया। नेत्र बैंक की प्रभारी डाॅ. शैफाली मजूमदार ने बताया कि चार नेत्रहीनों को एक-एक कॉर्निया लगाई जाएगी। गौरव भाटिया, पवन गोयल, आशीष गोयल, कमेटी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महासचिव राजीव अग्रवाल, विष्णु जैन, नंदकिशोर गोयल ने अन्य लोगों से भी नेत्रदान अभियान में शामिल होने की अपील की। इसके लिए 9319809451 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें