आगरा। श्री केसरीनंदन महोत्सव समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को निकाली गई श्री हनुमंत शोभायात्रा में श्रद्घा और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया। पालकी में विराजमान महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। वहीं उज्जैन की पालकी को कंधे पर उठाने के लिए श्रद्घालु आतुर दिखे। पवनपुत्र हनुमान हाथी पर सवार हुए।