फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में वाहन शोरूम में लगी आग...बराबर में बने अस्पताल में मची अफरातफरी, वार्ड से निकाले गए मरीज

आगरा के हाईवे स्थित अस्पताल के बराबर से बने वाहन शोरूम में बुधवार रात आग लग गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आनन फानन मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया। आगरा-मथुरा हाईवे पर थाना न्यू आगरा क्षेत्र में पीपुल्स होंडा शोरूम है। जवाहर नगर स्थित शोरूम की बिल्डिंग में ही बराबर से अस्पताल बना हुआ है। बताया गया कि बुधवार रात शोरूम में लगे एसी से लपटें उठीं। लपटें तेजी से फैलने लगीं। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आननफानन अस्पताल से मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। सूचना पर पुलिस और तीन दमकल माैके पर पहुंच गईं। लपटों पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें