फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्वर डाउन...बाजरा खरीद केन्द्र पर पहुंचे किसान परेशान

अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Dec 2025 11:08 PM IST

सर्दी में ठिठुरते हुए बाजरा बेचने के लिए बृहस्पतिवार को किसान खरीद केन्द्रों पर पहुंचे। टोकन जारी होने की तिथि पर खरीद केन्द्रों पर पहुंचे किसान सर्वर डाउन रहने की वजह से दिन भर परेशान रहे। उनकी परेशानी के साथ ही खरीद केन्द्र प्रभारियों का सिर दर्द भी बढ़ गया है। टोकन जारी होने की तिथि पर पुरा नरहौली के भूपेन्द्र सिंह, मुडियापुरा के सुभाष, धर्मवीर सिंह, विजेन्द्र सिंह, डरेलाल, रामपुर चन्द्रसेनी के महावीर सिंह, मिडकौली के मोहर सिंह, पार्वतीपुरा के दिनेश, पुरा हरलाल के नंदकिशोर आदि ट्रॉलियों में बाजरा लाद कर बुधवार की रात ही ट्रैक्टर लेकर जरार के खरीद केन्द्र पर पहुंच गए। तीन किसानों के बाजरा की तौल भी हो गई। अचानक सर्वर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने की वजह से तौल न होने से सर्दी की ठिठुरन में किसान परेशान रहे। खरीद केन्द्र प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि 3 किसानों की तौल के बाद सर्वर डाउन हो गया, जिसकी वजह से तौल नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि अगले दिन के लिए पहले से टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिनकी तौल आज नहीं हो पाई, उनकी तौल और टोकन जारी होने पर आने वाले किसानों की तौल को लेकर सिर दर्द बढ़ गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें