फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रैक्टर मार्च पर पुलिस का ब्रेक, बरहन रोड पर बुलडोजर से बैरिकेडिंग...नाराज किसान धरने पर बैठे

आगरा (एत्मादपुर/कुबेरपुर)। सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में प्रस्तावित ट्रैक्टर किसान मार्च बरहन रोड से तहसील मुख्यालय की ओर रवाना हुआ। मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में बुलडोजर लगाकर बैरिकेडिंग कर दी। इससे नाराज किसानों का आक्रोश भड़क उठा और वे बरहन रोड पर ही धरने पर बैठ गए। किसान संगठन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचना चाहते थे, लेकिन पुलिस की रोक-टोक के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा, वहीं मौके पर पुलिस बल तैनात कर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। बरहन रोड जाम की सूचना पर एसडीएम सुमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें