आगरा में आलू के बीज वितरण न होने को लेकर किसानों ने आगरा हाथरस रोड पर प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के सामने जाम लगा दिया। किसानों का आरोप है कि जिनके आवेदन पहले हुए हैं उन्हें बीज नहीं दिया जा रहा है। गुस्साए किसानों ने आगरा हाथरस रोड पर प्रकाश कोल्ड के सामने जाम लगा दिया है।