फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था! पार्वती घाट पर छठ मैया के जयकारों से गूंजा आगरा

लोक आस्था का पर्व छठ पूजा शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बल्केश्वर के पार्वती घाट पर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्वांचल छठ पूजा समिति की ओर से छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने छठ मैया की पूजा अर्चना कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर सुबह चार बजे से श्रद्धांलुओं का आना शुरू हो गया। बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई बाधा नहीं डाल पाई। व्रती महिलाओं ने विधि विधान से छठी मैया की आरधना की। यमुना जल में डुबकी लगाने जे बाढ़ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके उपरांत 36 घंटे का निर्जला व्रत का पारण किया। इस दौरान पूर्वांचल के लोगों ने एक दूसरे को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चारों ओर छठ मैया के जयकारे और भक्ति गीतों से पार्वती घाट गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें