फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसएन मेडिकल कॉलेज में दिलाई गई हैंड हाइजीन की शपथ, वॉकथॉन का आयोजन; मनाया 32 बच्चियों का जन्मदिन

आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा कैंपस में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। वॉकथॉन में शामिल हुए हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स ने मरीजों और तीमारदारों को हैंड हाइजीन के बारे जानकारी दी। हैंड हाइजीन से होने वाले फायदे बताए। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बीते सप्ताह से स्त्री एवं प्रसूति विभाग में जन्मी 32 बच्चियों के जन्म पर खुशी मनाई गई। इनके अभिभावकों को बेबी किट भी दी गई। मुख्य अतिथि सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बेटियों और महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह, सुभाषिनी पालीवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल, डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. गरिमा डुंडी, डॉ. पूनम यादव, डॉ. दिव्य यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें