आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में प्रदर्शन पर भाजयुमो अध्यक्ष शशांक शर्मा उर्फ शैलू पंडित, क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत सहित 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए मंगलवार को तहरीर दी गई है। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई में पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सोमवार को भाजयुमो नेता व कार्यकर्ताओं ने जयपुर हाउस स्थित एडीए उपाध्यक्ष कार्यालय में प्रदर्शन किया था। मंगलवार को फिर भाजयुमो नेता उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे। उपाध्यक्ष ने मिलने से इन्कार कर दिया था। गेट पर सुरक्षा कर्मी खड़े कर दिए।