उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की रात तालाब में तीन युवक डूबने लगे। जब तक उन्हें बचाया जाता तब तक एक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना सिकंदरा चौराहे के पास की है।