फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में लापता बच्ची की हत्या, किरायेदार के कमरे से आटे के ड्रम में मिली लाश

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से लापता हुई जूता कारखाना संचालक दिनेश की 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा की हत्या कर दी गई। बुधवार आधी रात उसका शव किरायेदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम में पड़ा मिला। घरों की तलाशी के दाैरान पुलिस आरोपी के कमरे तक पहुंची थी। शव देखकर लोग आक्रोशित हो गए। फतेहाबाद रोड पर आकर जाम लगा दिया। इस दाैरान वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने इंकार किया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें