फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो अक्तूबर को धूमधाम से निकलेगी दशहरा शोभायात्रा, 70 से अधिक झांकियां होंगी शामिल; 80 फीट का बनेगा रावण का पुतला

अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Sep 2025 11:47 PM IST

आगरा में दशहरा शोभायात्रा दो अक्तूबर को प्राचीन मंदिर श्रीरामचंद्र महाराज जटपुरा से निकाली जाएगी। 70 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा का आमंत्रणपत्र का विमोचन शनिवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि बैंड बाजों साथ धूमधाम से दशहरा शोभायात्रा शाम 5 बजे श्रीराम चंद्र मंदिर से न्यू राजामंडी, तोता का ताल, बल्देवगंज, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार होकर सेंट जोंस चौराहे पर पहुंचेगी। जहां पर 80 फीट रावण के पुतले का प्रभु राम दहन करेंगे। सबसे आकर्षक वानर और राक्षसों के युद्ध वाली झांकी होगी। इस मौके पर महेंद्र खंडेलवाल, राहुल चतुर्वेदी, राजपाल यादव, तरुण सिंह, रामदास कटारा, संजय अग्रवाल, शरद चौहान, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें