फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो मेडिकल स्टोरों पर मिलीं संदिग्ध दवाएं, बिलों में गड़बड़ी; 25 दवाओं के लिए नमूने

आगरा में औषधि विभाग की टीम ने रविवार को दो मेडिकल स्टोरों की जांच की है। यहां दवाओं के रिकॉर्ड खंगाले। इनकी खरीद-बिक्री के बिलाें में गड़बड़ी मिली है। दोनों स्टोरों पर संदिग्ध दवाएं भी मिली हैं। जांच के लिए 25 दवाओं के नमूने लिए हैं। संचालकों को नोटिस देकर दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल तलब किए हैं। अभी कुछ और मेडिकल स्टोरों की जांच होना बाकी है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा और नीलेश शर्मा को जांच करने के लिए भेजा। टीम ने कमला नगर स्थित रुद्र एंटरप्राइजेज के यहां कई घंटे जांच की। यहां दवाओं की खरीद-बिक्री के कंप्यूटर-लैपटॉप में रिकॉर्ड खंगाले। इनके बिल में गड़बड़ी मिली। दवाएं संदिग्ध लगने पर एंटीबायोटिक, पेट रोग, एलर्जी समेत सात दवाओं के नमूने लिए। हॉस्पिटल रोड स्थित वीए मेडिकोज पर स्टॉक रजिस्टर की जांच की। कंप्यूटर, लैपटॉप और बिल की भी जांच की। यहां भी कई तरह की दवाएं संदिग्ध मिली हैं। खरीद-बिक्री के बिलों में भी गड़बड़ी मिली है। यहां से 18 दवाओं के नमूने लेकर लैब भेज दिए। इनके संचालकों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं, जिसमें दवाओं की खरीद और बिक्री के बिल मांगे हैं। बिल न देने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। जांच में नमूने फेल होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें