आगरा के रामबाग चौराहे पर रविवार को मामूली टक्कर के बाद कार सवारों के बीच हुए हंगामे से करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। भीड़भाड़ वाले चौराहे पर सड़क पर ही विवाद होने से लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।