आगरा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं आगरा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 5 फरवरी को मंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आगरा कॉलेज के नवनिर्मित आचार्य गंगाधर शास्त्री मंडपम परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से 3000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। मेले में असिस्टेंट मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, टेली कॉलर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, एचआर, स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों के लिए चयन होगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल से परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक, बीसीए, एमसीए उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।