फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

Dhirendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 02:19 PM IST

आगरा। मन:कामेश्वर मठ परिसर की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूपों को आम जनता के दर्शनार्थ स्थापित किया गया है। पूरे क्षेत्र में यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फतेहाबाद रोड निवासी रीता उपाध्याय ने कहा कि सभी 12 ज्योतिर्लिंग के एक साथ दर्शन हो जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। भागवत कथा सुनने आई थी, यहां भोलेनाथ के इस अद्भुत दरबार को देख मन तृप्त हो गया। रावतपाड़ा निवासी दीप्ति गर्ग का कहना है कि मठ की इस पहल से हमें एक ही पंडाल में सभी पवित्र ज्योतिर्लिंग की ऊर्जा और आशीर्वाद महसूस करने का सौभाग्य मिला। मठ प्रशासक महंत हरिहर पुरी ने कहा कि भागवत के इस पंडाल में आकर लोग न सिर्फ कथा का रसपान कर रहे हैं, बल्कि महादेव का आशीष भी प्राप्त कर रहे हैं। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें