फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंटर जोनल चैंपियनशिप में बेटियां दिखाएंगी दम

Dhirendra Singh Updated Tue, 05 May 2026 02:57 PM IST

आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के तत्वावधान में अंडर-19 बालिका वर्ग की इंटर जोनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 7 से 9 मई तक चाहर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की युवा क्रिकेटर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, हापुड़ और नोएडा की करीब 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगी, जिससे आगे के बड़े मंचों पर जगह बना सकें। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने विशेष तैयारी की है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए चयनकर्ताओं के साथ-साथ अनुभवी अंपायर और स्कोरर भी भेजे जा रहे हैं। मैचों का आयोजन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से किया जाएगा, जिसमें हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें