आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर बेटियों ने इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत की मुख्य नायिका बनकर उभरीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जो आगरा की रहने वाली हैं। उनके जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण किस्सा है, जिसकी वजह से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। वह आगरा में वायु विहार रोड स्थित स्टार नेस्ट बैजयंती क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती हैं।