फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेयर के भतीजे ने की सहायक नगर आयुक्त से अभद्रता, काली पट्टी बांधकर निगम कर्मियों ने किया विरोध प्रर्दशन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष चौधरी के द्वारा की गई हाथापाई के विरोध में सोमवार को नगर निगम परिसर में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अभद्रता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उत्तर प्रदेश सफाई कामगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्याम करुणेश ने कहा कि अगर अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई नहीं की गई तो नगर निगम में तालाबंदी कर सभी कर्मचारी हड़ताल करेंगे। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से महापौर के भतीजे का नगर निगम में प्रवेश करने पर पाबंदी लगाने की मांग की है। इस मौके पर सुंदर बाबू चंचल, विनोद इलाहाबादी, लोकेश परिहार, महेंद्र फौजदार, संतोष डागुर, राजकुमार विद्यार्थी, रेशम सिंह चाहर, सुनील चौहान, रोहित लवानियां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें