फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में गैस एजेंसी पर हंगामा, उपभोक्ताओं का आरोप-ब्लैक में बिक रहे सिलिंडर

आगरा। कालिंदी बिहार स्थित थापर गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने एजेंसी कर्मचारियों पर मिलीभगत कर सिलिंडर ब्लैक में बेचने का आरोप लगाया है। श्रीनगर निवासी बिसंबर सिंह का आरोप है कि गैस एजेंसी पर भारी धांधली हो रही है। तीन दिन से ग्राहकों को गैस नहीं मिल रही है, जबकि एजेंसी से कुछ लोगों को एक साथ कई-कई सिलिंडर ले जाते हुए देखा जा रहा है। वहीं गीता ने बताया कि वह सुबह से ही थापर गैस एजेंसी पर लाइन में खड़ी हैं, लेकिन अब तक गैस नहीं मिल सकी है। कई बार फोन कर बुकिंग कराने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग रही है। बुकिंग नंबर भी बंद जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें