फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कमीशनखोरी-अस्पतालों में मनमानी के विरोध में अभियान चलाएगी कांग्रेस

किताब-कॉपी में कमीशनखोरी, अस्पतालों में इलाज के नाम पर मनमानी, गैस की किल्लत और नगर निगम में चल रहे विवाद के खिलाफ कांग्रेस अभियान चलाएगी। शनिवार को राजामंडी स्थित कार्यालय में फ्रंटल संगठनों की बैठक में ये तय हुआ। इसमें विधान सभा चुनाव की तैयारियों के लिए घर-घर संपर्क करने की भी रणनीति बनी है। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि स्कूल संचालकों की कमीशनखोरी से किताब-कॉपी की मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। इससे अभिभावकों पर आर्थिक भार पड़ रहा है। अस्पतालों में भी यही हाल है, इलाज के नाम पर मरीजों का शोषण हो रहा है। नगर निगम के अधिकारियों में विवाद से विकास कार्य अटके हुए हैं। गैस की किल्लत और कालाबाजारी हो रही है। ऐसे में इन सभी के विरोध में अभियान चलाया जाएगा। बैठक में बुरहान शमशी, ताहिर हुसैन, बासित अली, राजीव गुप्ता, याकूब शेख, रवि जैन, विकास माहौर, आरवी धाकरे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें