कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली किरावली जीएसके इंटर कॉलेज के मैदान में 31 जनवरी को होगी। इसमें प्रदेश के कई नेता शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि रैली में राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अलावा अन्य नेता शामिल होंगे। रैली की तैयारी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। राजामंडी स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए नमन किया। कार्यक्रम में सत्येंद्र दुबे, हेमंत चाहर, याकूब शेख, गीता सिंह, ताहिर हुसैन, राजीव गुप्ता,नरेंद्र शर्मा, दिलीप वर्मा, बंटी खान, रवि जैन, जगदीश लवानिया, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।