फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान उत्पीड़न के विरोध में पदयात्रा करेंगे कांग्रेस नेता

आगरा के सैंया में भूमि विकास बैंक द्वारा किसानों के उत्पीड़न से त्रस्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने बैंक के विरुद्ध मुहिम शुरू कर दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बुधवार को गांव कछपुरा में भूमि विकास बैंक से पीड़ित किसानों से संपर्क कर जानकारी ली। किसान गंगा प्रसाद, चंदन सिंह, कुंवरपाल सिंह ने उन्हें बताया बैंक ने विरोधियों के माध्यम से ऋण दिया था। उन्हें स्वीकृत ऋण से कम धनराशि दी गई, जबकि अदायगी पर बैंक लाखों रुपयों का बकाया बताकर उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किसानों का आह्वान किया कि उन्हें अब डरने की आवश्यकता नहीं है। वे उत्पीड़न के विरोध में जल्द ही किसानों के साथ लखनऊ के लिए पदयात्रा करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें