फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोच पर खिलाड़ी से कुकर्म की कोशिश करने का आरोप

आगरा। एकलव्य स्टेडियम के एक खिलाड़ी ने अपने कोच पर कुकर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही खिलाड़ी का यह भी आरोप है कि कोच ने शुक्रवार को उसे दूसरे खिलाड़ी की मदद करने पर अपशब्द कहे। पीड़ित के चाचा ने सदर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक, पीड़ित छात्र ने बताया है कि उसके कोच ने उसे 22 जुलाई को स्पेशल प्रैक्टिस के बहाने आधा घंटा पहले बुलाया। आरोप है कि बाथरूम में ले जाकर कुकर्म की कोशिश की। वह शोर मचाते हुए बाहर भागा। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी उसे भागते हुए देखा। शुक्रवार को भी अभद्रता की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। मामले में कोच के खिलाफ शिकायत का एक पत्र वायरल हुआ है। खिलाड़ी कोच पर खिलाड़ियों में भेदभाव करने के आरोप लगाए गए हैं। उधर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा का कहना है कि पूर्व में कोच पर भेदभाव का आरोप लगाया गया था। जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। अब खिलाड़ी से गलत हरकत का मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें