फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्चों ने दिखाई सिंधी संस्कृति और कला की झलक

केदार नगर के राम टेऊं आश्रम में शुक्रवार को सिंधी भाषा दिवस मनाया गया। सिंधी सेंट्रल पंचायत ने नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में 7 से 12 वर्ष के बच्चों ने सिंधी भाषा के व्याकरण, साहित्य और आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जीवन और महिमा से संबंधित प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया। उन्होंने झूलेलाल के सुंदर चित्रों को कागज पर उकेरा। कार्यक्रम का समन्वय भगवंती साजनानी व आयोजन महामंत्री हरीश टहलियानी ने किया। प्रतियोगिता के परिणाम 13 अप्रैल को सतरंगी शाम में घोषित होंगे। इस दौरान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, भोजराज लालवानी, कमल जुम्मानी, उमेश पेरवानी, दुर्गा टिकयानी, लाल मोटवानी, योगेश कुमार गोरु, राजा सोनी, राजू वाधवानी, जतिन शिवानी, रोहित विशननी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें