खंदौली (आगरा)। हैदराबाद की रेव पार्टियों के लिए महंगी एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई जोधपुर का गणित शिक्षक वीरेंद्र और खंदाैली के नगला मट्टू में रहने वाला केमिस्ट्री शिक्षक ऑनलाइन करते थे। तेलंगाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने पहले वीरेंद्र को पकड़ा था। शुक्रवार को खंदाैली से दिव्यांग मनोज को गिरफ्तार किया। उसके घर से सैकड़ों लीटर केमिकल बरामद किया गया। थाना खंदाैली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।