आगरा। क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर दस गुना मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने युवक से 38.74 लाख रुपये खातों में जमा करा लिए। रकम निकालने के लिए 28 लाख और मांगे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी कर रही है।