फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टोल पर किसान संगठन का बवाल, कर्मचारियों से मारपीट

आगरा के एत्मादपुर में रहनकलां स्थित इनर रिंग टोल प्लाजा पर सोमवार की दोपहर एक किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बवाल किया। आरोप है कि बिना टोल दिए 16 गाड़ियां निकाल लीं। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के रोकने पर मारपीट की। 4 बूम बैरियर तोड़ डाले। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मैनेजर शिव वीर सिंह ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे एक किसान संगठन के कार्यकर्ता कुबेरपुर से रमाडा की ओर जा रहे थे। 16 गाड़ियों में 60-70 कार्यकर्ता थे। उनकी गाड़ियां टोल पर आईं तो बैरियर लगा दिया गया। मगर कार्यकर्ता बिना टोल दिए ही गाड़ी निकालने लगे। इसके लिए टोल संख्या 3, 4, 5 और 6 के बूम बैरियर को तोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें