फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में खड़ी कारों में लगी आग, बाजार में मच गई अफरातफरी

आगरा के बेलनगंज सूरजभान फाटक में सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही वाहनों से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना छत्ता पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन दोनों गाड़ियां बुरी तरह जल गईं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें