आगरा के राजपुर चुंगी स्थित उखर्रा की पुलिया पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लंगडे़ की चौकी स्थिति हनुमान मंदिर के महंत गोपी गुरु ने कहा कि हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए हिन्दू सम्मेलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सनातनी राजा को ही गद्दी पर बैठाने की आवश्यकता है। इससे देश, संत और मंदिरों की रक्षा होगी। सनातन संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही सनातन की शिक्षा दी जानी चाहिए। उन्हें कलावा पहनना, तिलक लगाना और रामायण का पाठ करना सिखाया जाए। विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन मां कैला देवी हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा किया गया था।