ताजनगरी के सबसे व्यस्त व्यापारिक केंद्र राजा की मंडी में दशकों से जमे लाभ चंद मार्केट के लिए अगले 24 घंटे बेहद निर्णायक होने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद अब सारा दारोमदार राजस्व रिकॉर्ड के पन्नों पर टिक गया है। यदि मंगलवार को होने वाले सीमांकन में यह पुख्ता हो गया कि मार्केट का हिस्सा सार्वजनिक सड़क पर बना है, तो प्रशासन बिना किसी नोटिस के वहां बुलडोजर चला सकता है।