मथुरा के थाना रिफाइनरी के छड़गांव में विधवा पर उसके चचेरे देवरों समेत अन्य ससुरालियों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। मेडिकल में गंभीर चोट होने के बाद भी मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उससे तहरीर लिए बगैर ही मुकदमा दर्ज कर लिया।