फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बारिश से उफनाए खेत... सड़क पर बह रहा दो फीट तक पानी, खतरे के बाद भी लोग निकलने को मजबूर

उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन दिन से हो रही बारिश का असर शनिवार को भी दिखा। यहां खेरागढ़ में बारिश बंद होने के बाद जह लोग घरों से निकले, उन्हें सड़कों पर पानी भरा मिला। खेतों में भरा पानी अभी उफनाकर सड़कों पर भरा है। अब यह पानी नदियों की तरफ बह रहा है। जगनेर-आगरा मार्ग पर कोलूआ गांव के पास खेतों में भरा हुआ पानी सड़क से होकर उंटगन नदी की ओर बह रहा है। इससे सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भरा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। खतरा होते हुए भी लोग आवश्यक कार्यों की वजह से पानी में होकर निकलने को मजबूर हैं। इस दौरान तमाम गाड़ियां पानी में बंद हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से धक्का मारकर इन्हें निकाला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें