फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बारिश में हाईवे बना झील... सात घंटे तक लगा रहा छह किमी लंबा जाम

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 02:25 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे पर अरतौनी से सिकंदरा के बीच बुधवार को दोपहर में बारिश होने से दो से तीन फीट तक पानी भर गया। सड़क पर झील जैसी स्थिति बन गई। हाईवे और इसके सर्विस रोड पर कारें, दोपहिया वाहन, टेंपों और बसें तक बंद हो गईं। दोपहर से रात तक जाम लगा रहा। छह किमी लंबा जाम देर रात तक बना रहा। क्रेन से बंद बसों, वाहनों को हटाया गया, तब जाकर वाहनों का रेंगना शुरू हो सका। अरतौनी के पास तेज बारिश के कारण हुए जलभराव में हजारों लोग परेशान रहे। दिल्ली, हरियाणा से आने और जाने वाली बसें और कारें इसमें फंस गई। महज आधे घंटे में ही अरतौनी से लेकर सिकंदरा चौराहे तक जाम लग गया। अरतौनी पर पूरा हाईवे और सर्विस लेन झील की तरह से बन गए, जहां तीन फीट तक पानी भर गया। बाइकें और स्कूटी पानी में डूब गईं तो कारों के स्टीयरिंग तक डूब गए। जलभराव में बंद हो गई कारों, दोपहिया और बसों के यात्रियों को पैदल ही निकलना पड़ा। आगरा तक छह किमी लंबा जाम देर रात 10 बजे तक बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें