फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांकेबिहारी के दर्शन के लिए तीन किमी लंबी कतार, वीकेंड पर दर्शन को उमड़ी भीड़

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वीकेंड होने के कारण भीड़ का दबाव अधिक रहा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह से ही मंदिर के प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कराकर लाइन लगवाई, लेकिन जनसैलाब के आगे सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। कुछ ही घंटों में ढाई से तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन के लिए लाइन में लगभग ढ़ाई घंटे तक लगना पड़ा तब जाकर दर्शन हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें